{"_id":"581390f84f1c1b870dbc1ad5","slug":"30-crore-tax-evasion","type":"story","status":"publish","title_hn":" 30 करोड़ की टैक्स चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 करोड़ की टैक्स चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गद्दा बनाने की अंतर्राष्ट्रीय कंपनी 30 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी में फंस गई है। वाणिज्य कर विभाग की कंपनी पर हुई छापेमारी में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी पकड़ में आई हैं। वाणिज्य कर विभाग अफसरों ने सिकंदराबाद स्थित गद्दा बनाने की कंपनी लिब्रा इंटरनेशनल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कंपनी पर व्यापक स्तर पर गड़बड़ी पाई गईं।
अफसरों ने कंपनी की बिल्टी सीज की तो करीब 30 करोड़ रुपये की हेराफेरी पकड़ में आई है। सीज की गई बिल्टी की जांच में पता चला कि लिब्रा इंटरनेशनल द्वारा प्रांत के बाहर स्टॉक ट्रांसफर दिखाया जा रहा था, लेकिन बिक्री प्रांत के अंदर ही पकड़ी गई है। जांच के बाद करीब 30 करोड़ की हेराफेरी पकड़ में आई है।
विज्ञापन
कंपनी के दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। दस्तावेजों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि प्रांत के बाहर स्टॉक ट्रांसफर दिखाकर बड़े स्तर पर टैक्स की बचत कर ली जाती है। वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर वीपी कटियार ने बताया कि लिब्रा इंटरनेशनल पर छापेमारी के दौरान बड़े स्तर पर हेराफेरी मिली है।
विज्ञापन
कंपनी की बिल्टी सीज करने पर पता चला कि कंपनी द्वारा स्टॉक बाहर ट्रांसफर दिखाया जा रहा था, जबकि बिक्री प्रांत में ही हो रही थी। शुरूआती जांच में करीब 30 करोड़ रुपये की हेराफेरी पकड़ में आई है।