फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को मारी गोली, गंभीर

अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को मारी गोली, गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
अवैध  संबंधों के शक में पति ने पत्नी को मारी गोली, गंभीर
अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन

डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को उसके पति ने अवैघ संबंधों के शक में शुक्रवार सुबह गोली मार दी। महिला के हाथ में गोली लगने के कारण काफी खून बह गया। पुलिस ने महिला को सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। देर शाम तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति चादर बेचने का काम करता है। वह अधिकतर फेरी लगाता है और घर से दूर रहता है। बताया गया कि पिछले काफी दिनों बाद आरोपी अपने गांव आया था। इस दौरान उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का शक हुआ। इसके बाद उसका पत्नी से विवाद रहने लगा। इसी बात को लेकर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी पति ने पत्नी को घर से सड़क पर खींच लिया और करीब दो मीटर की दूरी से तमंचे से गोली मार दी। पत्नी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। शोर सुनकर लोगों को घटनास्थल पर आते देख आरोपी भाग गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी अपनी पत्नी का मोबाइल फोन भी साथ ले गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने अधिक खून बह जाने के कारण महिला को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने देर शाम तक मामले में तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन


लगातार हो रहीं वारदातें, पुलिस को चुनौती
जनपदभर में बीते चार-छह दिनों में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। बीते मंगलवार को खुर्जा नगर क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने कातिब की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बुधवार को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने खुर्जा क्षेत्र में ही आढ़ती से लूट के प्रयास में विफल होने पर गोली मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। वहीं, बीते दिनों बीबीनगर के गांव बहांपुर में मंदिर में हुई लूट की घटना भी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। लगातार हो रही वारदातें पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed