फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गन प्वाइंट पर विवाहिता से गैंगरेप

गन प्वाइंट पर विवाहिता से गैंगरेप

Sat, 05 Aug 2017 10:20 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर विवाहिता से  गैंगरेप
गन प्वाइंट पर विवाहिता से गैंगरेप
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद।
घर में घुसकर गन प्वाइंट पर लेकर विवाहिता के साथ गैंग रेप करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता ने कोर्ट में अर्जी देते हुए बताया था कि उसके पति मजदूरी करते हैं। गांव के ही भूले और राजपाल उस पर बुरी नियत रखते थे। 20 अप्रैल को रात्रि करीब आठ बजे दोनों युवक उसके घर आए और उसके पति के बारे में जानकारी करने लगे। उस समय उसका पति खेत पर गया हुआ था। अकेले पाकर दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। भूले ने गन निकालकर उसकी कनपटी पर रख दिया और आतंकित करते हुए उसके साथ दोनों ने रेप किया। उसके शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोगों और मोहल्लेवासियों को आता देख दोनों भाग गए। बताया कि उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उसने कोर्ट में अर्जी दायर की थी। कोतवाल संजय पांचाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed