{"_id":"5c2d07c0bdec225726711fdb","slug":"201546454976-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 मीटर तक स्कूटी संग रोडवेज के नीचे घिसटते गए किशोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
150 मीटर तक स्कूटी संग रोडवेज के नीचे घिसटते गए किशोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
150 मीटर तक स्कूटी संग रोडवेज के नीचे घिसटते गए किशोर
बुलंदशहर। सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव धतूरी पर हुए हादसे में तीन किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। रोडवेज बस के अगले पहिये के नीचे स्कूटी फंस गई थी। करीब 150 मीटर तक तीनों किशोर बस के साथ घिसटते चले गए थे। हादसे के बाद बस में भी कोहराम मच गया था। यात्री जैसे-तैसे बस से उतर कर अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए।
बता दें कि सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव चिट्टा निवासी अजरुद्दीन, राशिद व सईदहुसैन अपनी स्कूटी से ट्यूशन पढ़कर गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार जब गांव धतूरी के सामने पहुंचे तो शिकारपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस बुलंदशहर की ओर जा रही थी। बताया गया कि बस गलत दिशा में चल रही थी। धतूरी के सामने बस अनियंत्रित हुई और तीनों स्कूटी सवार किशोर बस के अगले पहिये के नीचे स्कूटी के साथ फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब डेढ़ सौ मीटर तक स्कूटी सवार बस के नीचे घिसटते चले गए। गुस्साए लोग बस तक पहुंचते तब तक बस चालक व परिचालक बस छोड़कर भाग निकले थे। सभी यात्री भी बस से नीचे उतर आए थे। गुस्साए लोगों ने इस दौरान बस में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने गांव चिट्टा के गेट पर एक रोडवेज बस में जमकर तोड़फोड़ की। हादसे की सूचना के बाद, सलेमपुर, शिकारपुर, देहात कोतवाली, नई मंडी चौकी, नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। इसके बाद जाम को खुलवाया जा सका।
करीब एक घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड
सड़क हादसे के बाद रोडवेज बस में शाम करीब साढ़े छह बजे ग्रामीणों ने आग लगा दी थी। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।