{"_id":"5bb50898867a557f565e5d8e","slug":"201538590872-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडों से युवक की पिटाई का वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठी-डंडों से युवक की पिटाई का वीडियो वायरल
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाठी-डंडों से युवक की पिटाई का वीडियो वायरल
खुर्जा। जंक्शन क्षेत्र के गांव आजमाबाद में दबंगों ने युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीट कर घायल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। पीड़ित ने लूटपाट, अपहरण और आरोपियों द्वारा गंजा किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
आजमाबाद निवासी सोनू शर्मा पुत्र मदनलाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका गांव में 250 गज का प्लाट है। आरोप है कि गांव निवासी कुछ दबंग उसका प्लाट हड़पना चाहते है। विगत 28 सितंबर को उसने प्लाट की चारदीवारी कराई थी। दबंगों ने रंजिश के चलते 29 सितंबर को उससे रास्ते में मारपीट और लूटपाट की। आरोपियों ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह उसने जान बचाई। इसके बाद दबंगों ने टैंपो में पीड़ित का अपहरण कर ले गए और उसे गंजा कर दिया। सोनू से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
-------------