{"_id":"1427260ac411741726fa313820da6d53","slug":"2-70-lakh-looted-from-bus-union-secretary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस यूनियन के सचिव से 2.70 लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस यूनियन के सचिव से 2.70 लाख रुपये लूटे
खुर्जा जंक्शन, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने निजी बस यूनियन के सचिव से तंमचे के बल पर दिन-दहाडे़ 2.70 लाख रुपये लूट लिए।
पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। वहीं पुलिस लूट की घटना से इनकार करते हुए आपसी मारपीट का मामला बता रही है।
खुर्जा-पहासू मार्ग पर चलने वाली निजी बस यूनियन के सचिव शहजाद चौधरी की तहरीर के मुताबिक रविवार दोपहर वह अपने कर्मचारियों संग रुपयों का हिसाब-किताब लगा रहे थे।
आरोप है कि इसी दौरान हथियारों से लैस तीन बदमाश पहुंचे और उन्हें तथा अन्य कर्मचारियों को घेर लिया। बदमाशों ने तंमचे के बल पर आतंकित करते हुए यूनियन के 197527 रुपये और खुद उनके 73200 रुपये लूट लिए।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि लूटपाट का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। बस यूनियन सचिव के साथ मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। कार्रवाई की जा रही है।