फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   25 दिन बाद भी पिस्टल और मोबाइल पुलिस की पहुंच से दूर

25 दिन बाद भी पिस्टल और मोबाइल पुलिस की पहुंच से दूर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
25 दिन बाद भी पिस्टल और मोबाइल पुलिस की पहुंच से दूर
25 दिन बाद भी पिस्टल और मोबाइल का सुराग नहीं
विज्ञापन


बुलंदशहर। स्याना बवाल के 25 दिन बाद भी पुलिस मृतक इंस्पेक्टर की लाइसेंसी पिस्टल और तीन मोबाइल फोन का सुराग नहीं ढूंढ सकी है। यही नहीं, सुमित हत्याकांड में भी पुलिस अब तक कोई खास जांच नहीं कर पाई है।

स्याना बवाल के दौरान पुलिस ने तत्कालीन चिंगरावठी चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह की तहरीर पर 27 नामजद समेत 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें बताया गया था कि बलवे के बाद तत्कालीन स्याना इंस्पेक्टर की लाइसेंसी पिस्टल और तीन मोबाइल फोन गायब हैं। पुलिस घटना के बाद से ही इंस्पेक्टर की पिस्टल और मोबाइल की तलाश में जुट गई थी। मामले में 28 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस मोबाइल फोन और पिस्टल की बरामदगी नहीं कर सकी है। दूसरी ओर बवाल के दौरान चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की भी मौत हुई थी। मामले में पुलिस की जांच 25 दिन बाद भी चार कदम चली हुई नजर आ रही है। पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर के हत्यारोपियों तक पहुंचने का दंभ तो भर रहे हैं, लेकिन सुमित की मौत के मामले में अधिकारी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पुलिस सुमित हत्याकांड की भी गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही सुमित की मौत की गुत्थी भी सुलझा दी जाएगी। स्याना कोतवाली प्रभारी किरनपाल सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है, जल्द ही सुमित की हत्या और स्याना बवाल की गुत्थी को पूरी तरह से सुलझा दिया जाएगा। 28 आरोपी बवाल में जेल जा चुके हैं, जबकि सात आरोपी गोकशी मामले में जेल भेजे जा चुके हैं। जल्द ही अन्य आरोपी भी दबोच लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed