{"_id":"5c71a015bdec22120179c007","slug":"181550950421-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी ने लिखाई छह के विरूद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी ने लिखाई छह के विरूद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
छह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
गुलावठी । स्थानीय नवीन मंडी के धान व्यापारी ने छह लोगों के खिलाफ करीब 58 लाख 32 हजार रुपये ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
व्यापारी चंद्रप्रकाश पुत्र छेदा लाल निवासी गुलावठी के अनुसार दिल्ली की एक परिचित राइस मिल के संचालक ने बरेली की राइस मिल के लिए 9 दिन तक गुलावठी में उसकी फर्म से 58 लाख 32 हजार रुपये का धान खरीदा। यहां से कुल छह ट्रकों में धान बरेली भेजा गया। यह खरीद अक्तूबर माह में की गई। धान खरीद से पूर्व छह लोग मंडी में आए तथा धान की क्वालिटी देखी तथा रेट तय किए। सात दिन में भुगतान का आश्वासन भी दिया, परंतु जब तय समय तक भुगतान नहीं पहुंचा तो उसने तगादा शुरू किया तथा वह भुगतान के लिए टालते रहे। पुलिस ने चंद्रप्रकाश की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों में दो दिल्ली निवासी तथा दो बरेली निवासी, एक देहरादून तथा एक बुलंदशहर का रहने वाला है। ब्यूरो