{"_id":"5c5352ddbdec224d9d1952eb","slug":"171548964573-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगी बहनों समेत तीन नाबालिगों को किया अगवा, बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगी बहनों समेत तीन नाबालिगों को किया अगवा, बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगी बहनों समेत तीन नाबालिगों को किया अगवा, बरामद
चोला। शौच के लिए गईं सगी नाबालिग बहनों समेत तीन नाबालिग लड़कियों को गांव निवासी युवकों ने हथियार के बल पर आतंकित कर अगवा कर लिया। जांच में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीनों नाबालिगों को बरामद कर लिया। परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका व्यक्त करते हुए मेडिकल कराने की मांग की। दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
चौकी क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने बताया कि बुधवार की शाम उसकी बड़ी बेटी 15 वर्ष, छोटी बेटी 13 वर्ष परिवार की अन्य लड़की 15 वर्ष के साथ शौच के लिए गईं थी। इसी दौरान गांव निवासी दो युवकों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए तीनों को अगवा कर लिया। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर वह जंगल पहुंचे। काफी तलाशने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। लड़कियों के अपहरण की आशंका होने पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर तीनों नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों लड़कियों को बृहस्पतिवार की दोपहर थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव से बरामद कर लिया। बताया कि बरामद लड़कियों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं चर्चा है कि पुलिस ने लड़कियों की बरामदगी के दौरान मौके से दो लड़कों को भी हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस ने किसी को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि नहीं की है।