फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ट्यूबवेल पर गए किसान की गोली मारकर हत्या

ट्यूबवेल पर गए किसान की गोली मारकर हत्या

Tue, 26 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ट्यूबवेल पर गए किसान की गोली मारकर हत्या
ट्यूबवेल पर गए किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन


जहांगीरपुर। थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर में अपने पिता के साथ ट्यूबवेल पर गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिता ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति से किसान का झगड़ा हुआ था। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रविवार रात गांव उदयपुर निवासी किसान श्याम (32) अपने पिता देवीराम के साथ जंगल स्थित ट्यूबवेल पर गया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग पहुंचे और श्याम के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनमें से एक व्यक्ति ने तमंचे से श्याम को गोली मार दी। गोली सीने पर लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उधर पिता देवीराम ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। शोरसराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। आनन-फानन में श्याम को खुर्जा स्थित जटिया सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि श्याम का 20 जून को गांव के ही वेदवीर पुत्र नारायण से किसी बात को लेकर झगड़ा और मारपीट हुई थी। इस मामले में वेदवीर ने श्याम के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मृतक श्याम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक के भाई धीरज की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही आरोपी गौरव, अमित पुत्र शीशपाल, सतेंद्र पुत्र वेदवीर, रविंद्र उर्फ भूरा पुत्र ओंकार, रिंकू पुत्र देवेंद्र, वेदवीर पुत्र नारायण, ओंकार पुत्र अमर सिंह, शीशपाल पुत्र रूपी सिंह के खिलाफ धार 147, 148, 149, 120बी, 302 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed