फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बस से उतरते समय सड़क पर गिरा फौजी, मौत

बस से उतरते समय सड़क पर गिरा फौजी, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
बस से उतरते समय सड़क पर गिरा फौजी, मौत
बस से उतरते समय सड़क पर गिरा फौजी, मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली स्थित भूड़ चौराहे पर मंगलवार तड़के बस से उतरते समय एक फौजी सड़क पर गिर गया। गंभीर चोट आने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल क्षेत्र के गांव निनुआ-सिनुआ निवासी तेजवीर सिंह पुत्र सरन सिंह सेना में थे। उनकी वर्तमान में पोस्टिंग राजस्थान के उदयपुर में थी। उनका परिवार फिलहाल खुर्जा की सूर्य लोक कॉलोनी में रह रहा है। सोमवार को वह किसी काम के सिलसिले में दिल्ली गए थे। वहां से वह बस से खुर्जा जाने के लिए निकले थे। भूड़ चौराहे से उन्हें खुर्जा जाने के लिए बस बदलनी थी। मंगलवार तड़के भूड़ चौराहे पर बस से उतरते समय वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। भूड़ चौकी प्रभारी कैलाश गौड़ ने बताया कि बस से उतरते समय गिरने के कारण फौजी की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed