फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शिकायत लेकर पहुंची पीड़िता, तो खुद उसके साथ थाने पर पहुंचे एसएसपी

शिकायत लेकर पहुंची पीड़िता, तो खुद उसके साथ थाने पर पहुंचे एसएसपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
शिकायत लेकर पहुंची पीड़िता, तो खुद उसके साथ थाने पर पहुंचे एसएसपी

विज्ञापन
एसएसपी ने पीड़िता की शिकायत पर एसओ को दी चेतावनी

बुलंदशहर। नरसैना थाना क्षेत्र निवासी एक महिला बृहस्पतिवार को अपने देवर के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची। जहां उसने पति की हत्या के मामले में पुलिस पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया। जिसके बाद एसएसपी ने महिला की शिकायत सुनने के बाद गंभीरता से लेते हुए उसे अपने साथ नरसेना थाना लेकर पहुंच गए। इस दौरान एसएसपी ने थाना प्रभारी को चेतावनी देते हुए मामले की जांच सीओ स्याना को सौंप दी है।

बता दें कि बृहस्पतिवार सुबह एसएसपी एन. कोलांचि पुलिस कार्यालय में जनसमस्याएं सुन रहे थे। उसी दौरान नरसैना के गांव भगवानपुर की एक महिला अपने देवर के साथ एसएसपी के समक्ष पेश हुई। महिला ने बताया कि उसके पति की गांव में हत्या कर दी गई थी। पति की हत्या में उसने थाना नरसैना में नामजद व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन थाना पुलिस ने साजिशन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसएसपी ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लिया और उसे एवं उसके देवर को साथ लेकर सीधे थाना नरसैना पहुंच गए। एसएसपी ने नरसैना थाना प्रभारी से पूरे मामले की जानकारी ली। एसएसपी ने थाना प्रभारी को आरोपों में सच्चाई मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए पीड़िता के बयान दर्ज कर साक्ष्य एकत्र कर घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पूरे मामले की जांच सीओ स्याना को सौंप दी। एसएसपी एन.कोलांचि ने बताया कि सीओ की रिपोर्ट प्राप्त होने पर मामले में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed