फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला नामजद हत्यारोपी

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला नामजद हत्यारोपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला नामजद हत्यारोपी
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला नामजद हत्यारोपी
विज्ञापन


ककोड़। खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव नगला शेखू में बीते दिनों हुई एक हत्या के मामले में नामजद चल रहे आरोपी का शव सोमवार दोपहर को ककोड़ क्षेत्र में एक बाग में फंदे से लटका मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतार कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की जेब से एक पर्ची बरामद हुई है, जिसमें लिखा है कि इसमें किसी का दोष नहीं है।
सोमवार दोपहर कुछ बच्चे सिकंदराबाद-ककोड़ मार्ग स्थित पूर्व चेयरमैन के बाग में जामुन तोड़ रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने एक युवक के शव को पेड़ पर फं दे से लटका हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार उसकी शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। मृतक की शिनाख्त थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव नगला शेखू निवासी ओमप्रकाश सिंह पुत्र विक्रम सिंह ने अपने छोटे भाई ओमवीर (30वर्ष) के रूप में की। ओमप्रकाश ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व गांव में एक युवक की हत्या हो गई थी। ओमवीर उक्त हत्या के मामले में नामजद था। तभी से वह पुलिस से बचने के लिए छिपता घूम रहा था। बताया गया कि इस कारण वह काफी मानसिक तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि उसने मानसिक तनाव के चलते फंदे से लटकर अपनी जीवनलीला समाप्त की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि मृतक की जेब से एक पर्ची बरामद हुई है। इसमें लिखा है कि इसमें किसी का दोष नहीं है। मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed