फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रंजिशन और रुपयों के लालच में रचा गया फर्जी सामूहिक दुष्कर्म कांड

रंजिशन और रुपयों के लालच में रचा गया फर्जी सामूहिक दुष्कर्म कांड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
रंजिशन और रुपयों के लालच में रचा गया फर्जी सामूहिक दुष्कर्म कांड

विज्ञापन

रंजिशन और रुपयों के लालच में रचा गया फर्जी सामूहिक दुष्कर्म कांड

बुलंदशहर। खुर्जा देहात क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। घटना में आरोपी बनाए गए युवक को रंजिशन फंसाने व पैसों के लालच में सामूहिक दुष्कर्म कांड की पटकथा रची गई थी। वारदात के तार जिला कारागार में बैठे तीन कैदियों से भी जुड़ रहे हैं। पुलिस ने कथित सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह खुर्जा देहात क्षेत्र में एक युवती अचेतावस्था में मिली थी। मामले में पीड़ित की मां ने एक युवक को नामजद करते हुए दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पीड़ित को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने तीन टीमें गठित कर आरोपी नामजद युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी, जिसमें मामला संदिग्ध नजर आया। इसके बाद पुलिस ने सीडीआर और लोकेशन के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की। इसमें कथित दुष्कर्म पीड़ित व उसके परिजनों की उपस्थिति घटना स्थल के निकट ही सामने आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में कथित पीड़ित, उसकी मां, कथित मौसी व एक अन्य से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने मामला फर्जी बताया। आरोपियों ने बताया कि क थित सामूहिक दुष्कर्म मामले में नामजद किए गए युवक की मनीष के साथ रंजिश चल रही है। मनीष के खिलाफ एक मामले में वह गवाह है। आरोपी उक्त युवक को दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवाकर जेल में बंद अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर फैसले का दबाव बनाना चाहते थे। इसके चलते इस कथित वारदात की रचना रची गई थी। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन आरोपी पूर्व में ही जेल में सजायाफ्ता हैं। जबकि, कथित दुष्कर्म पीड़ित, उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed