दहेज के लिए की गई थी कविता की हत्या
सिकंदराबाद । ग्राम विनूपुर थाना लोधा जनपद अलीगढ़ निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय सरवन सिंह ने बताया कि 16 जुलाई 2013 में उसने अपनी बहन कविता की शादी नगर के खत्रीवाड़ा निवासी प्रकाश पुत्र महिपाल के साथ की थी। शादी में करीब छह लाख रूपये खर्च किए थे। ससुरालवाले शादी में दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही वह दहेज में मोटरसाइकिल, एक लाख की नकदी, एक भैंस की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पति प्रकाश, ससुर महिपाल, सास सत्तो, ननद काजल, ननदोई दीपक, मोहित उसे प्रताड़ित करते थे। समझाने के बाद भी आरोपी ससुरालवाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। बताया कि 21 मई की दोपहर 11 बजे अन्य रिश्तेदारों से उन्हें सूचना मिली की आरोपियों ने कविता को पीटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी है। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। ब्यूरो