फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दूसरे दिन तनाव में दिखा चिंगरावठी बलवे का आरोपी जीतू

दूसरे दिन तनाव में दिखा चिंगरावठी बलवे का आरोपी जीतू

Mon, 10 Dec 2018 11:42 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन तनाव में दिखा चिंगरावठी बलवे का आरोपी जीतू
विज्ञापन

बुलंदशहर। चिंगरावठी बलवे का आरोपी फौजी जीतू दूसरे दिन सोमवार को काफी तनाव में दिखाई दिया। हांलाकि उसे जेल के सामान्य बैरक में रखा गया है। सूत्रों की मानें तो जीतू ने सुबह नास्ता, दोपहर में लंच और रात में डिनर किया। लेकिन वह पूरे दिन चुपचाप बैठा देखा गया।

बता दें कि 3 दिसंबर को कथित गोवंशों के अवशेष मिलने की सूचना पर चिंगरावठी चौकी पर हुए बवाल के दौरान इंस्पेक्टर समेत दो लोगों की मौत गोली लगने से हो गई थी। मामले में 27 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में महाब गांव निवासी जीतू फौजी को भी आरोपी बनाया गया है। रविवार को सेना द्वारा सौंपे जाने के बाद पुलिस उसे बुलंदशहर लेकर आई थी। क्राइम ब्रांच कार्यालय में पूछताछ और मेडिकल जांच के बाद जीतू को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने जीतू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जेल में रविवार पूरी रात जीतू परेशान दिखाई दिया। दूसरे दिन सोमवार को भी जीतू मानसिक रूप से काफी तनाव में देखा गया। जेल में समय-समय चाय-नास्ता, लंच-डिनर जो भी मिला चुपचाप उसने किया। बताया जा रहा कि उसने बैरक में मौजूद अन्य बंदियों से भी कोई खास बातचीत नहीं की।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed