फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   लूटकांड: ढाई लाख की लूट करने वाला एक आरोपी गविरफ्तार

लूटकांड: ढाई लाख की लूट करने वाला एक आरोपी गविरफ्तार

Fri, 16 Nov 2018 11:19 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
लूटकांड : ढाई लाख की लूट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बीते सोमवार को दिनदहाड़े व्यापारी से गनप्वाइंट पर हुई लूट का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच कर उससे लूटी गई रकम से कुछ रुपये बरामद किए हैं। जबकि उसके दो साथी आरोपी अभी पुलिस के चंगुल से दूर हैं जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि बीते सोमवार सुबह व्यापारी सतीश गोयल पुत्र हरीकिशन गोयल ने तहरीर देकर नगर कोतवाली में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि सोमवार सुबह 10 बजे वह घर से ढाई लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। प्रेम नगर वाली गली में बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने उनसे रुपये लूट कर फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद तीन बदमाशों में से दो ने हेलमेट पहना हुआ था जबकि एक बदमाश ने सिर पर कपड़ा बांधा हुआ था। इसके अलावा बदमाशों की बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी जिससे बदमाशों की शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो रहा था। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लूट की वारदात में शामिल एक बदमाश नुमाइश फ्लाईओवर के पास किसी के इंतजार में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की शिनाख्त राकेश पुत्र कंछिद निवासी अंबा कालोनी थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई रकम से 30 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी ने अपने एक फरार साथी का नाम राजू बताया व दूसरे साथी की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed