फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शराब ठेके का ताला तोड़ चार लाख की शराब चोरी

शराब ठेके का ताला तोड़ चार लाख की शराब चोरी

Sun, 04 Nov 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 04 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
शराब ठेके का ताला तोड़ चार लाख की शराब चोरी

स्याना। अज्ञात चोरों ने शनिवार रात देशी शराब के ठेके का ताला तोड़कर लगभग चार लाख रुपये की शराब, नकदी और ठेके के अंदर रखा अन्य सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह घटना का पता लगने पर ठेका स्वामी ने स्याना कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम बरौली वासुदेवपुर गिनौरा नगली रोड स्थित देशी शराब के ठेके के दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरों ने ठेके के अंदर रखी 164 ब्रांडेड देशी शराब की पेटी सहित 4700 रुपये की नकदी व बैट्रा आदि सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह जब ठेके का सेल्समैन अरविंद मौके पर पहुंचा तो उसे इस घटना की जानकारी मिली। देशी शराब ठेके के अनुज्ञापी कुबेर सिंह ने स्याना कोतवाली में इस घटना की तहरीर दी है। बताया जाता है कि चोरी हुई शराब की कीमत चार लाख रुपये से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed