फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   विजय हत्याकांड: हत्यारोपी सविता की गिरफ्तारी को प्रदर्शन

विजय हत्याकांड: हत्यारोपी सविता की गिरफ्तारी को प्रदर्शन

Sat, 03 Nov 2018 11:34 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
विजय हत्याकांड : हत्यारोपी सविता की गिरफ्तारी को प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में 29 अक्तूबर को वृद्ध की हत्या के मामले का पुलिस उसके छोटे बेटे को गिरफ्तार कर खुलासा तो कर चुकी है, लेकिन अभी तक पुलिस हत्यारोपी बेटे की पत्नी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शनिवार को मृतक के परिजनों ने एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर हत्यारोपी पुत्रवधू को गिरफ्तार करने की मांग की।

बता दें कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा नगर जोगी वाली गली निवासी विजय सिंह मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का पालन पोषण करता था। बीते 29 अक्तूबर की दोपहर को वह अपने घर खाना खाने के लिए आया था। इस दौरान उनका अपने छोटे पुत्र दिनेश व उसकी पत्नी सविता से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपी पुत्र व उसकी पत्नी ने विजय की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अगले ही दिन आरोपी पुत्र दिनेश को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था। लेकिन, उसकी पत्नी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पीड़ित परिजन शनिवार को एकत्रित होकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे और आरोपी पुत्र वधू सविता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। नगर कोतवाल ने जल्द ही सविता की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed