फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट

कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट

Fri, 19 Oct 2018 12:59 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दूसरे पक्ष के लोगों पर न्यायालय के आदेश पर सामूृहिक दुष्कर्म, मारपीट व हत्या करने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। बता दें कि संबंधित मामले में पूर्व में ही दूसरे पक्ष ने उक्त पीड़ित महिला के परिजनों पर छेड़खानी की रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में दायर किए प्रार्थना पत्र में बताया था कि गांव निवासी दूसरे पक्ष के उमेश, विमलेश देवी व अज्ञात आरोपियों से उनकी रंजिश चल रही है। उमेश से पीड़िता के ससुर का लेन-देन का विवाद चल रहा था। जिसके चलते आरोपी उमेश पक्ष ने पीड़िता के ससुर व देवर पर बीते दिनों छेड़छाड़ का मामला एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराया था। इस दौरान पीड़िता का देवर जेल चला गया था। आरोप है कि बीते 29 मई 2018 को पीड़िता का पति कहीं बाहर गया हुआ था। ससुर खेत पर थे और सास रिश्तेदारी में गई हुई थी। घर पर पीड़िता अपने बच्चों के साथ अकेली मौजूद थी। इस दौरान आरोपी पड़ोसी महिला विमलेश, उसका पति उमेश व दो अज्ञात आरोपी हाथों में हथियार लेकर घुस आए। अभद्रता करने के बाद आरोपी विमलेश मौके से चली गई। इसके बाद तीनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ हथियारों के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। देहात कोतवाल ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर दो नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed