{"_id":"5b8444f842c792465f7cf641","slug":"15353950537-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, जहांगीराबाद पुलिस ने दुष्कर्म मामले में कर दिया खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहब, जहांगीराबाद पुलिस ने दुष्कर्म मामले में कर दिया खेल
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब, जहांगीराबाद पुलिस ने दुष्कर्म मामले में कर दिया खेल
बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों में घिरी नजर आ रही है। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में खेल कर दिया है। आरोप है कि न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद भी धाराएं तरमीम नहीं की गई हैं।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते 18 अगस्त को उसकी 12 वर्षीय पुत्री घर के बाहर बने शौचालय में शौच के लिए गई थी। इस दौरान गांव निवासी पड़ोसी युवक सूरज मौके पर चाकू लेकर पहुंच गया और पीड़िता की पुत्री का आतंकित करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने किशोरी के विरोध करने पर उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला था। पीड़िता ने 19 अगस्त को आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में खेल करते हुए दुष्कर्म के मामले को छेड़छाड़ आदि की धाराओं में दर्ज कर लिया था। इसके बाद पीड़ित किशोरी के न्यायालय में बयान भी दर्ज कराए गए। जिसमें पीड़िता ने दुष्कर्म की बात कही थी। आरोप है कि इसके बावजूद जहांगीराबाद पुलिस ने मामले में अभी तक कोई ठोस कदम भी नहीं उठाया है और न ही दुष्कर्म की धाराओं को ही मुकदमे में तरमीम किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने उसे निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।