फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बाइक सवार दंपति को कार ने मारी टक्कर, घायल

बाइक सवार दंपति को कार ने मारी टक्कर, घायल

Mon, 02 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर, घायल
विज्ञापन


बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र से गुजर रहा नेशनल हाईवे 91 हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। शनिवार देर रात बाइक से खुर्जा लौट रहे एक दंपती को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। वहीं आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।

खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला तरीनान निवासी शहजाद अपनी पत्नी इमराना के साथ बाइक से शनिवार को बुलंदशहर अपनी किसी रिश्तेदार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। देर रात करीब 11 बजे दंपति बाइक से ही वापस खुर्जा जा रहे थे। बताया गया कि बाइक सवार दंपति जब हाईवे स्थित बाईपास पर पहुंचे तो दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दंपति सड़क पर जा गिरे, गनीमत रही कि पीछे से कोई भारी वाहन नहीं आ रहा था। आनन-फानन में राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी, कार चालक मौके से कार लेकर भाग निकला था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed