फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी मुजाहिद की हत्या

पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी मुजाहिद की हत्या

Mon, 02 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी मुजाहिद की हत्या
विज्ञापन


बुगरासी। पुलिस ने मुजाहिद हत्याकांड का रविवार को खुलासा कर दिया है। कुछ माह पूर्व मृतक के पिता से हुए झगड़े को रंजिश मानते हुए मुजाहिद को अगवा कर हत्या की गई है। पूर्व झगड़े के फैसले में हत्यारोपी ने मृतक के पिता को एक लाख रुपये भी दिए थे।

एसओ अवधेश कुमार ने बताया कि कुछ माह पूर्व शाकिर पुत्र सद्दन का मोहल्ला टंकी वाला निवासी आरिफ पुत्र मोहम्मद अजीज के साथ झगड़ा हो गया था। कस्बे के कुछ लोगों ने फैसला करा दिया था। इसमें आरिफ ने शाकिर को एक लाख रुपये भी दिए थे। एक लाख रूपये देने के बाद से ही आरिफ ने शाकिर को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी थी। आरिफ तब से ही शाकिर से रंजिश रखता था। बदला लेने के लिए आरिफ ने शाकिर के पुत्र को अगवा कर हत्या की योजना बनाई थी। इसमें आरिफ ने कस्बे के एजाज पुत्र बदरूद्दीन को अपने साथ मिलाते हुए शाकिर के आठ वर्षीय पुत्र मुजाहिद को उठाने का काम सौंपा था। एजाज ने अपने साथ कस्बा निवासी आसिफ पुत्र सिराज को साथ लेते हुए कस्बा निवासी आमिर पुत्र मुश्ताक से शाकिर के आठ वर्षीय पुत्र मुजाहिद को 28 जून को अगवा करवा लिया। इसके लिए आमिर को रुपयों का लालच दिया गया। आमिर मुजाहिद को बाइक पर बिठाकर जलालपुर स्थित एक बाग में ले गया। फिर बच्चे को पास के ही एक बेंगन के खेत में ले जाया गया। वहां पहले से ही एजाज तथा आसिफ मौजूद थे। आरिफ के कहने पर एजाज, आसिफ व आमिर ने चाकू तथा ईंट से पीट-पीटकर मुजाहिद की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी आसिफ के घर से बरामद किया है। एसओ अवधेश कुमार ने बताया कि चारों हत्यारोपी एजाज, आसिफ, आमिर तथा आरिफ का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed