फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पत्नी न कर ले दूसरी शादी इसलिए की थी मोहित की हत्या

पत्नी न कर ले दूसरी शादी इसलिए की थी मोहित की हत्या

Tue, 26 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पत्नी न कर ले दूसरी शादी इसलिए की थी मोहित की हत्या
विज्ञापन


बुलंदशहर। स्याना क्षेत्र में पांच जून को युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आला कत्ल बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पांच जून को स्याना के गांव चिंगरावठी निवासी किरनपाल के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला था। मृतक की शिनाख्त मोहित पुत्र नानक लोधी निवासी गांव नयाबांस, स्याना के रूप में हुई थी। सोमवार को एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन ने बताया कि घटना की जांच में मृतक के गांव के ही उमेश पुत्र गोविंद का नाम सामने आया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सोमवार को हाजीपुर पुलिया के समीप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद किया गया है। आरोपी गिरफ्तार ने बताया कि वह गौतमबुद्धनगर में टैक्सी चलाता था। जहां पर गांव तगलपुर में मनोज शर्मा नामक व्यक्ति के मकान में वह किराए पर मोहित के साथ रहता था। बताया कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके चलते उसने मोहित को अपनी पत्नी चंचल से फोन पर बात करते हुए सुन लिया था। आरोप है कि दोनों शादी की योजना बना रहे थे। बताया कि उसकी पत्नी चंचल मोहित से शादी न कर ले इसके लिए उसने मोहित का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed