फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पुत्री के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग

पुत्री के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 07 Jun 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पुत्री के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
विज्ञापन

गुलावठी। मोहल्ला करनपुरी निवासी सुम्मेरा सिंह ने एसएसपी से मांग की है कि उनकी पुत्री की दहेज के लिए हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। सुम्मेरा सिंह के अनुसार उन्होंने अपनी पुत्री प्रीति की शादी 31 अक्टूबर 2017 को गजेंद्र पुत्र जगदीश निवासी ग्राम बेनीपुर थाना सिकंदराबाद के साथ की थी। प्रीति के ससुराल वाले उससे दहेज की मांग कर रहे थे और उसे प्रताड़ित करते थे। सुम्मेरा के अनुसार गत 23 मई को उसे सूचना मिली कि प्रीति को उसके ससुराल वालों ने जहर दे दिया है और उसकी स्थिति गंभीर है। जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो प्रीति तड़प रही थी। उसे नोएडा के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता का कहना है कि सिकंदराबाद पुलिस द्वारा 25 मई को दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बावजूद अब तक चार आरोपियों में से केवल प्रीति के पति को ही गिरफ्तार किया गया है। ससुर, जेठ व जेठानी भी नामजद हैं, इन्हें गिरफ्तार नहीं गया है। ब्यूरो


दहेज के लिए दो बहनों को घर से निकाला
खुर्जा। एक ही घर में ब्याही सगी दो बहनों को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। दोनों ने अपने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गांव हाजीपुर भटौला निवासी दिलशाद ने अपनी बेटी शबाना और अनीषा की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व गौतमबुद्ध नगर जनपद के रबूपुरा निवासी दो सगे भाइयों से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर दोनों बहनों को प्रताड़ित करने लगे। कई बार उनके साथ मारपीट भी की। दहेज में दोनों बहनों से दो-दो लाख रुपये की मांग लगातार बढ़ती जा रही थी। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने दोनों बहनों से मारपीट करने के बाद उन्हें घर से निकाल दिया। किसी तरह मायके पहुंची बहनों ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed