{"_id":"5aff0f954f1c1bde408b6479","slug":"15266651054-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूड़ चौराहे के निकट बस से कुचलकर हेल्पर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूड़ चौराहे के निकट बस से कुचलकर हेल्पर की मौत
Updated Fri, 18 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भूड़ चौराहे के पास बस से
कुचलकर हेल्पर की मौत
- बस के नीचे कर रहा था काम, ड्राइवर ने चला दी बस
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली के भूड़ चौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम को बस के पहियों की चपेट में आने से हेल्पर की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, हेल्पर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरारी निवासी फैजान (35) पुत्र सदाकत अली एक प्राइवेट बस पर हेल्पर की नौकरी कर अपना व परिवार का जीवनयापन करता था। बृहस्पतिवार देर शाम को बस भूड़ चौराहे के पास दिल्ली रोड पर सड़क किनारे खड़ी थी। उस दौरान फैजान बस के नीचे कुछ कार्य कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान चालक ने बस को चला दिया, जिसके चलते फैजान बस के पिछले टायरों के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया। चीख पुकार से मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और आरोपी बस चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूूचित किया। भूड़ चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।