{"_id":"5a9d8ebf4f1c1ba3378b73f6","slug":"15202753675-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुनैद हत्याकांड: गवाह और परिजनों के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुनैद हत्याकांड: गवाह और परिजनों के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जुनैद हत्याकांड: गवाह और परिजनों के साथ मारपीट
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में हुए जुनैद हत्याकांड में सोमवार को पेशी पर आए गवाह और उसके परिजनों के साथ लोगों ने मारपीट कर दी। साथ ही मामले में पैरवी करने पर जान उसे मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के भूड़ निवासी युसूफ ने बताया कि उसके बहनोई चिरागुद्दीन के पुत्र जुनैद की हत्या कर दी गई थी। वर्तमान में वह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार को पीड़ित युसूफ अपने बहनोई चिरागुद्दीन और भाई फारुख एवं मुबीन के साथ पेशी पर गया था। तभी अधिवक्ता के चैंबर पर जाने के दौरान दूसरे पक्ष के चार-पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया और जुनैद हत्याकांड में पैरवी करने से मना करने लगे। इंकार करने पर लोगों ने फारुख समेत अन्य लोगों से मारपीट की और भविष्य में गवाही करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने डायल-100 पर घटना की सूचना दी। पुलिस आने की सूचना पर आरोपी मौके से धमकी देते हुए भाग गए। ब्यूरो