फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अंसारी रोड बाजार में सरेराह युवती के साथ छेड़छाड़

अंसारी रोड बाजार में सरेराह युवती के साथ छेड़छाड़

Mon, 05 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
अंसारी रोड बाजार में सरेराह युवती के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम शोहदों ने बाजार में सरेराह युवती के साथ छेड़छाड़ की और भाग निकले। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र में शोहदों के हौसले बुलंद हैं। उनपर पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आता है। पुलिस का एंटी रोमियो दल भी ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। नगर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह किसी काम से बाजार गई थी। देर शाम जब वह पुरानी जेल के निकट स्थित बिजली घर के सामने पहुंची तो तीन-चार फलों की ठेली वाले युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता भी की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी युवकों ने उसके हाथ पर बट्टे से वार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed