{"_id":"5a75f1f24f1c1bb2208b6fd7","slug":"15176792994-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू हत्याकांड: पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिए पांच आरोपी!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनू हत्याकांड: पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिए पांच आरोपी!
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू हत्याकांड: पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को छोड़
- पंाच दिन से लापता सोनू का शव 29 जनवरी को खेतों में रखे बिटौरे में मिला था
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों हुए सोनू हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने पुलिस पर कुछ आरोपियों को पकड़ने के बाद साठगांठ कर छोड़ने का आरोप लगाया है। परिजनों ने शनिवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
25 जनवरी को देहात क्षेत्र के गांव नवादा निवासी युवक सोनू पुत्र रमेशचंद संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। पांच दिन बाद 29 जनवरी को सोनू का शव गांव के निकट खेतों में स्थित एक बिटौरे में मिला था। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनू के चेहरे व सीने पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या करने की वजह सामने आई थी। वहीं अब मामले में नया मोड़ आता नजर आ रहा है। मृतक सोनू के पिता रमेशचंद ने शनिवार को एसएसपी प्रार्थनापत्र भेजकर बताया कि सोनू की हत्या के बाद पुलिस को उन्होंने उन लोगों के बारे में जानकारी दी थी, जिन पर उन्हें शक था। आरोप है कि पुलिस ने उक्त पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पीड़ित पिता ने बताया कि पुलिस के सामने आरोपियों ने जुर्म भी कुबूल कर लिया था, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने राजनैतिक दबाव व आरोपी पक्ष से साठगांठ कर उन्हें छोड़ दिया। पीड़ित पिता ने किसी अन्य अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही जल्द से जल्द आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने की भी गुहार लगाई है। एसएसपी ने पीड़ित परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।