फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   4.5 लाख की लूट की सूचना पर पुलिस में मचा हड़कंप

4.5 लाख की लूट की सूचना पर पुलिस में मचा हड़कंप

Wed, 27 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
4.5 लाख की लूट की सूचना पर पुलिस में मचा हड़कंप
4.5 लाख लूट की फर्जी सूचना पर मचा हड़कंप
विज्ञापन

सिकंदराबाद। सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाईवे पर मुर्गा व्यापारी से दिनदहाड़े लाखों रुपये की लूट की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। जांच में मामला फर्जी निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

ककोड़ के मोहल्ला व्यापारियान निवासी मुर्गा व्यापारी शमीम आलम ने बताया कि बुधवार को वह अपने बेटे जावेद के साथ कार से बुलंदशहर भुगतान करने जा रहा था। सुबह करीब दस बजे गांव दुल्हैरा के पास स्कार्पियो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। गनप्वाइंट पर लेकर 4.5 लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग शुरू कर दी। कोतवाल गिरीश कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान पिता, पुत्र के बयानों में विभिन्नता मिलने पर उन्हें संदेह हुआ। जांच करने पर मामला फर्जी निकाला। पुलिस झूठी सूचना देने पर पिता, पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed