फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ककोड़ में क्राइम कंट्रोल में फेल सीओ-थानाध्यक्ष हटाए

ककोड़ में क्राइम कंट्रोल में फेल सीओ-थानाध्यक्ष हटाए

Sat, 23 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
ककोड़ में क्राइम कंट्रोल में फेल थानाध्यक्ष निलंबित, सीओ हटाए
विज्ञापन

- एसओ ककोड़ संजीव कुमार निलंबित, एसएसपी के पीआरओ आनंदवीर को मिला चार्ज
- सिकंदराबाद सीओ को हटाकर कार्यालय से किया अटैच, शिकारपुर सीओ को जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में ताबड़तोड़ डकैतियां कानून राज को चुनौती दे रही हैं। एक के बाद डकैती डलती जा रही है। अपराधियों में जरा भी पुलिस का खौफ नहीं है। वारदात रोकने और खुलासे करने में नाकाम एसओ ककोड़ को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। सीओ सिकंदराबाद को हटाकर ऑफिस से अटैच किया है। एसएसपी का दावा है जल्द सभी वारदातों का खुलासा किया जाएगा।
गौरतलब है कि ककोड़ थाना क्षेत्र में बीते एक माह के अंदर चार डकैती की बड़ी वारदातों को अंजाम देकर डकैतों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। पुलिस का अभी तक काम रिपोर्ट दर्ज करने और जल्द खुलासा करने का आश्वासन देना भर रहा है। एक भी वारदात का खुलासा नहीं हुआ है। एसएसपी मुनीराज जी शुक्रवार देर रात घटना स्थल पर पहुंचे और तत्काल प्रभाव से एसओ ककोड़ संजीव कुमार को निलंबित कर दिया। सीओ सिकंदराबाद राघवेंद्र मिश्रा को कार्यालय से अटैच कर दिया गया। एसएसपी ने ककोड़ में अपने पीआरओ आनंदवीर सिंह को कार्यभार सौंपा है। जबकि सीओ शिकारपुर आलोक सिंह को सिकंदराबाद का क्षेत्राधिकारी बनाया है। इसके अलावा एसएसपी ने करीब नौ दिन बाद सिकंदराबाद थाने में निरीक्षक की तैनाती की है। निरीक्षक गिरीश कुमार कोटिया को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक सिकंदराबाद बनाया गया है। इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी कार्यालय रमनपाल सिंह को क्षेत्राधिकारी शिकारपुर नियुक्त किया है।
विज्ञापन


ये हुईं अब तक जनपद में डकैती की वारदातें

तारीख थाना क्षेत्र पीड़ित डाका खुलासा
19 नवंबर अहमदगढ़ फौजी का घर करीब 10 लाख नहीं
21 नवंबर ककोड़ धीरज एक लाख नहीं
23 नवंबर ककोड़ सुबोध शर्मा करीब चार लाख नहीं
16 दिसंबर डिबाई अखिलेश करीब एक लाख नहीं
17 दिसंबर ककोड़ बलराम करीब नौ लाख नहीं
20 दिसंबर खुर्जा देहात नानकचंद करीब चार लाख नहीं
20 दिसंबर खुर्जा देहात सिराजुद्दीन करीब पांच लाख नहीं
22 दिसंबर ककोड़ रामकुमार करीब तीन लाख नहीं

नोट: सभी डकैती की वारदातें 19 नवंबर 2017 से 22 दिसंबर 2017 तक की हैं। डाका का आंकलन पीड़ितों के मुताबिक है।

रेलवे स्टेशन से लेकर सुनसान रास्तों पर गश्त
डकैतों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। चोला, वैर, सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रातभर पुलिस के जवान खाक छान रहे हैं। यहां तक की ककोड़ क्षेत्र के सुनसान इलाकों में भी रातभर गश्त की जा रही है, लेकिन बदमाश घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने ककोड़ में कर रखा है कैंप
ककोड़। एक माह के अंतराल में क्षेत्र में ताबड़तोड़ वारदातों से पुलिस बौखलाई हुई है। घटनाओं पर अंकुश लगाने और खुलासे को लेकर एसएसपी मुनिराज जी घटना के बाद से ही पुलिस अधिकारियों के साथ ककोड़ में कैंप किए हुए हैं। एसएसपी खुद गांव-गांव घूमकर ग्रामीणों से बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हैं।


कोट..
- एसओ ककोड़ को निलंबित किया है। सीओ सिकंदराबाद को कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जल्द ही सभी वारदातों का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा। मुनीराज जी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed