फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रधान पुत्र पर फायर कर एक लाख की नगदी लूटी

प्रधान पुत्र पर फायर कर एक लाख की नगदी लूटी

Mon, 28 Aug 2017 11:20 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रधान पुत्र पर फायर कर एक लाख की नगदी लूटी
विज्ञापन

- कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
- ट्रैक्टर-ट्राली से सीमेंट लेने जा रहा था पीड़ित प्रधान पुत्र
- ओवरटेक कर बदमाशों ने रोकी कार, घराबंदी कर की लूटपाट
औरंगाबाद। क्षेत्र के गांव पिपाला के पास सोमवार की दोपहर ग्राम प्रधान के पुत्र से कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करके पिस्टल के बल पर एक लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश फायर कर मौके से भाग गए । पुलिस ने कार सवारों की तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके। पीड़ित ने इलाके के एक बदमाश को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
गांव पिपाला निवासी ग्राम प्रधान ओमवीर चौधरी का पुत्र जौनी सोमवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रैक्टर-ट्राली से औरंगाबाद से सीमेंट लेने के लिए आ रहा था। गांव से निकलते ही जेपी स्कूल के पास बीहरा की ओर से आ रही कार ने ओवरटेक करके उसे रुकवा लिया और जौनी को कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने उसके जेब में रखी करीब एक लाख रुपये की नगदी लूट ली। लूटपाट करने के बाद बदमाश पीड़ित के ऊपर फायर कर मौके से भाग गए। फायर की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणउद वहां पहुंचे और ग्राम प्रधान को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एसओ औरंगाबाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को बदमाशों की कार का नंबर बताया, पुलिस ने उस कार को तलाश किया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। ग्रामीणों ने वारदात में शामिल पड़ोसी गांव के एक बदमाश की शिनाख्त की है। पीड़ित ने एक बदमाश को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ औरंगाबाद तेज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए बदमाश के पिता को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed