फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   महिला से गैंगरेप की कोशिश, एसएसपी से लगाई कारवाई की गुहार

महिला से गैंगरेप की कोशिश, एसएसपी से लगाई कारवाई की गुहार

Mon, 21 Aug 2017 10:52 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप की कोशिश, एसएसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन

- शिकायत के बाद भी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
गुलावठी क्षेत्र में महिला के साथ दो लोगों ने रेप की कोशिश की। चीखपुकार सुनकर पहुंचे गांव के कुछ लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। आरोप है कि विरोध जताने के लिए जब पीड़िता का पति आरोपियाें के घर पहुंचा तो उन लोगों ने उस पर फायर झोंक दिया। थाने में सुनवाई न होने पर एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5 बजे अपने खेतों पर जा रही थी। इस दौरान गांव के ही दो लोगों ने रास्ते में उसे घेर लिया। अरोपियों ने उसे ईंख के खेत में खींच लिया और उसके साथ रेप की कोशिश की। महिला की चीख सुनकर आसपास काम कर रही महिलाएं और अन्य ग्रामीण पहुंच गए। उन लोगों ने पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। काफी लोगों को देख आरोपी मौके से भाग गए। घर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी देने के बाद जब पीड़िता का पति आरोपियों के घर विरोध जताने पहुंचा तो उन लोगों ने गाली गलौच की और आरोपी के बड़े भाई ने तमंचे से उनके ऊपर फायर कर दिया। किसी तरह वह जान बचाकर भागा। आरोप है कि थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर पीड़िता ने गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, एसएसपी ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed