{"_id":"599b16b84f1c1bc5648b4717","slug":"150333614319-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़
- पारले जी के कार्टून में छुपाकर करते थे नकली शराब की सप्लाई
- भारी मात्रा में नकली शराब, मशीन, नकली लेबल और होलो ग्राम बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
खुर्जा नगर क्षेत्र के टैना स्थित सूर्यलोक कालोनी में आबकारी विभाग की टीम ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। माफिया पारले जी बिस्किट के कार्टून में भरकर नकली शराब की सप्लाई करते थे। ताकि लोगों को किसी प्रकार का शक न हो। इस दौरान आबकारी टीम ने मौके से भारी मात्रा में कच्ची तथा तैयार नकली शराब, शराब बनाने की मशीन, होलोग्राम आदि सामान बरामद किया है। टीम के पहुंचने पर वहां मौजूद शराब माफिया और काम कर रहे लोग भाग गए।
आबकारी निरीक्षक शैलेष कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि खुर्जा नगर क्षेत्र के टैना स्थित सूर्य लोक कॉलोनी स्थित एक मकान में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही है। सूचना के आधार पर सोमवार को वह निरीक्षक मनोज शर्मा, प्रभात वर्धन समेत टीम के साथ पहुंच गए। जहां नकली शराब बनाने का काम चल रहा था। टीम के पहुंचने पर वहां मौजूद शराब तस्कर नूतन गौड़ समेत अन्य लोग भाग गए। मौके पर टीम ने शराब बनाने की मशीन, 490 नकली होलोग्राम, 102 लेबल, 75 नग लेबल, 10 लीटर स्प्रिट, 20 लीटर बनी शराब, नकली 34 पौव्वे, 30 खाली पौव्वे, भारी मात्रा में पारले जी बिस्किट के कार्टून, 105 खाली ढक्कन आदि सामान बरामद किए गए। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े जाने से बचने के लिए पारले जी बिस्किट के कार्टून में भरकर शराब की सप्लाई की जाती थी। आसपास के लोग बिस्किट समझकर कुछ नहीं बोलते थे। उन्होंने बताया कि जल्द ही नकली शराब की फैक्ट्री चलाने वाले आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री चलाने वाला माफिया नूतन गौड़ के ऊपर नकली शराब की सप्लाई के मामले पहले भी दर्ज हैं।