फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दहेज लोभियों ने विवाहिता पर फेंका तेजाब

दहेज लोभियों ने विवाहिता पर फेंका तेजाब

Tue, 08 Aug 2017 05:04 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
दहेज लोभियों ने विवाहिता पर फेंका तेजाब
विज्ञापन

- पति समेत छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा में महिला के ससुरालियों ने एक लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर उसे यातनाएं दीं। महिला ने ससुरालियों पर तेजाब डालने का भी आरोप लगाया है। करीब एक साल से मायके में रह रही महिला ने एसएसपी के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौली निवासी अफसाना पुत्री अली मोहम्मद ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 29 फरवरी 2016 को कोतवाली देहात के गांव नीमखेड़ा निवासी साबिर से हुआ था। अफसाना का कहना है कि निकाह में पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था। लेकिन उक्त दहेज पति साबिर, ससुर शाकिर, सास अनीसा, देवर सोहिल, ननद फरीन व अन्नू को पसंद नहीं आया। निकाह के बाद से ससुराली एक बाइक और एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के रूप में मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट करते थे। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर तेजाब भी डाला था, जिसमें वह बाल-बाल बच गई थी। अफसाना का कहना है कि इसके बावजूद वह अत्याचार सहती रही। 20 जुलाई 2016 को ससुरालियों ने लाठी-डंडों से पीटकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी को तहरीर दी। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि पति समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed