फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   खेत पर गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

खेत पर गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 08 Aug 2017 05:04 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

- गांव के ही तीन युवकों ने दिया घिनौनी वारदात को अंजाम
- सूचना पर पहुंची सलेमपुर पुलिस ने मेडिकल को भेजी पीड़िता
- पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
शिकारपुर।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही किशोरी को गांव के तीन युवकों ने उठा लिया। तीनों आरोपी छात्रा को एक खंडहर में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी बुलंदशहर स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। रविवार रात वह पिता के साथ घर में सो रही थी, जबकि उसकी मां अपने मायके गई हुई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के तीन युवक आए और छात्रा का मुंह दबाकर उसे घर से उठा ले गए। आरोपियों ने उसके साथ खंडहर पड़े मकान में ले जाकर गैंगरेप किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसओ शौकेंद्र बालियान ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर सौरभ, आकाश और पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed