{"_id":"5988c68a4f1c1bd8568b478c","slug":"150213595011-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दहेज की मांग पूरी नहीं की तो बेटी को मार दिया’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘दहेज की मांग पूरी नहीं की तो बेटी को मार दिया’
Updated Tue, 08 Aug 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘दहेज की मांग पूरी नहीं की तो बेटी को मार दिया’
अमर उजाला ब्यूरो
बुगरासी।
साहब! दहेज के लिए लगातार मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। उसे मारा पीटा जाता था। दहेज के लालचियों ने अब मेरी बेटी को जान से मार दिया।
गांव रूखी में रविवार को 24 वर्षीय संगीता के फांसी के फंदे पर मिले शव के बाद घटना स्थल पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने अपना दुखड़ा पुलिस को सुनाया। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता फूलेंद्र सिंह ने मामले में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी संगीता को ससुरालीजन शुरू से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार ससुरलीजनों ने उसे मारा-पीटा भी था। अब दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। पीड़ित पिता ने पति भूपेंद्र, ससुर ज्ञान चंद, सास रामचंदी, जेठ चरन सिंह और जिठानी रेखा को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर, जेठ और जिठानी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या करने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। - श्यौपाल सिंह, चौकी इंचार्ज, बुगरासी