फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सिरफिरे ने दी छात्रा पर तेजाब डालने की धमकी, गिरफ्तार

सिरफिरे ने दी छात्रा पर तेजाब डालने की धमकी, गिरफ्तार

Sat, 08 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
सिरफिरे ने दी छात्रा पर तेजाब डालने की धमकी, गिरफ्तार
विज्ञापन


बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा का सिरफिरे ने घर से निकलना दुश्वार कर दिया है। आरोपी ने छात्रा की विधवा मां के मोबाइल पर फोन करके छात्रा के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी।

जिसके बाद छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ साल पहले पति की मौत हो गई थी। वह दो बेटियों के साथ जीवन यापन कर रही है। बड़ी बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन


मोहल्ले का ही एक युवक उसे आए दिन परेशान करता है। स्कूल जाते समय छेड़छाड़ करना आम बात हो गई है। पिछले कुछ दिनों से महिला के नंबर पर कॉल करके अश्लील बातें करता है और बेटी को उठा ले जाने की धमकी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। महिला ने बृहस्पतिवार दोपहर कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चले।


देर रात पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाल आर के शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed