फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   विवाहिता का गला दबाकर हत्या का प्रयास,गांव के बाहर फेंक हुए फरार

विवाहिता का गला दबाकर हत्या का प्रयास,गांव के बाहर फेंक हुए फरार

Fri, 19 Oct 2018 12:59 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता का गला दबाकर हत्या का प्रयास,गांव के बाहर फेंक हुए फरार
विवाहिता का गला दबाकर हत्या का प्रयास, गांव के बाहर फेंक हुए फरार
विज्ञापन


सिकंदराबाद। दहेज की खातिर ससुरालियों ने रस्सी से विवाहिता का गला दबाकर हत्या की कोशिश की। ससुरालिए विवाहिता को गंभीर हालत में गांव के बाहर फेंककर फरार हो गए। पीड़िता के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर की मांग की।

कोतवाली क्षेत्र के गांव आढ़ा निवासी इंद्र ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी सुंदरी की शादी दिल्ली के नंदनगरी निवासी युवक के साथ की थी। बताया कि सुंदरी के ससुरालिए शादी में दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। कुछ दिन बाद ही वह दहेज में एक लाख नगद, कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर वह सुंदरी को प्रताड़ित करते थे। बताया कि सोमवार को ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी की आपकी बेटी गांव के बाहर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। उन्होंने तुरंत घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। होश में आने पर सुंदरी ने बताया कि ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और रस्सी से उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने खुद को यहां पाया। बताया कि सुंदरी के दो बच्चे है जो उसकी ससुराल में है। इंद्र ने बताया कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस मामले में दो दिन में कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को उन्होंने एसएसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी केबी सिंह ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed