{"_id":"5bb8fd85867a5568280976a6","slug":"141538850181-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीस हजार की खातिर दोस्तों ने ही की थी विरेंद्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीस हजार की खातिर दोस्तों ने ही की थी विरेंद्र की हत्या
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तीस हजार की खातिर दोस्तों ने ही की थी वीरेंद्र की हत्या
सिकंदराबाद। तीस हजार रुपये की खातिर दोस्तों ने दोस्त का कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी दोस्तों ने लालपुर बंबे से मृतक का शव बरामद कर लिया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसूरी निवासी कुंवरपाल सिंह पुत्र रनवीर सिंह ने बताया कि दो अक्तूबर की दोपहर उसके लड़के वीरेंद्र कुमार उर्फ पप्पी के दोस्त गांव निवासी धर्म सिंह पुत्र बुली, दीपक पुत्र कालू, अमित पुत्र महिपाल उसके घर पर आए और उसके वीरेंद्र कुमार साथ बुलाकर ले गए। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। जानकारी करने पर उसके दोस्तों ने भी उसके बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। बताया कि जब वीरेंद्र घर से गया तो उसके पास तीस हजार रुपये थे जो उसने उसे किसी को देने के लिए दिए थे। इस संबंध में उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर वीरेंद्र के दोस्त अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उन्होंने तीस हजार रुपये हड़पने के लिए उसकी हत्या कर शव को लालपुर बंबे में फेंक दिया। बताया कि अमित की निशानदेही पर शुक्रवार की शाम लालपुर बंबे से वीरेंद्र का शव बरामद कर लिया गया। अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।
पहले पिलाई शराब फिर घोंट दिया गला
सिकंअराबाद। मृतक वीरेंद्र के दोस्तों ने बताया कि उनकी नजर वीरेंद्र के पास तीस हजार रुपये पर थी। मंगलवार को वह उसे घर से बुलाकर ले गए। और साथ जंगल में बैठक शराब पी और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने लालपुर बंबे में फेंक दिया।
विज्ञापन
तीनों से बराबर बांटे रुपये
सिकंदराबाद। आरोपी दोस्तों ने बताया कि वीरेंद्र के पास से मिले 30 हजार रुपये को उन्होंने आपस में बराबर बांटा था।