फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पुलिस और आबकारी ने पकड़ी 50 लाख रुपये की अवैध शराब

पुलिस और आबकारी ने पकड़ी 50 लाख रुपये की अवैध शराब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और आबकारी ने पकड़ी 50 लाख रुपये की अवैध शराब
पुलिस और आबकारी ने पकड़ी 50 लाख रुपये की अवैध शराब
विज्ञापन


बुलंदशहर। सहायक पुलिस अधीक्षक व नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को भारी मात्रा में हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब का जखीरा पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को भी दबोचा है। शराब की कीमत करीब पचास लाख रुपये आंकी जा रही है। साथ ही पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

एएसपी नगर प्रमोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह नगर कोतवाली टीम के साथ वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना दी कि एक ट्रक जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है, शिकारपुर तिराहे की ओर से मामन की ओर आने वाला है। उसके आगे एक स्कार्पियो भी आ रही है। सूचना पर एएसपी प्रमोद कुमार, आबकारी निरीक्षक सचिन त्रिपाठी एवं प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली फोर्स के साथ शिकारपुर रोड स्थित एक बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास चेकिंग करने लगे। कुछ देर बाद एक स्कार्पियो व ट्रक आगे पीछे आते दिखाई दिए। पुलिस को देख आरोपी स्कार्पियो चालक कार को तेजी से दौड़ा कर ले गया। जबकि, पुलिस ने ट्रक व उसके चालक को दबोच लिया। चालक की शिनाख्त दिलबाग पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव होसैनी बाला थाना सदर जनपद फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है। चेकिंग के दौरान ट्रक में 1218 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि उक्त शराब को हरियाणा से बिहार ले जाया जा रहा था। साथ ही आरोपी ने बताया कि उक्त शराब विजय सरपंच निवासी संभालखां पंजाब की है। बताया कि वह उत्तर प्रदेश व बिहार के विभिन्न जनपदों में अवैध शराब की तस्करी का काला कारोबार करते हैं। आरोपी ट्रक चालक ट्रक में ऊपर व पीछे की ओर मुरमुरे के कट्टे लगाए हुए था, साथ ही उसके पास बिल भी मुरमुरे का ही था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed