फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फर्जीं चेक देकर कराया जमीन का बैनामा

फर्जीं चेक देकर कराया जमीन का बैनामा

Thu, 07 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
फर्जीं चेक देकर कराया जमीन का बैनामा
फर्जी चेक देकर कराया जमीन का बेनामा
विज्ञापन

- बैंक से दो बार चेक बाउंस होने पर हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
- जमीन के पैसे मांगने पर आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी
पहासू। क्षेत्र के गांव लालनेर निवासी व्यक्ति को फर्जी चेक देकर जमीन का बैनामा कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन के एवज में मिले 4.38 लाख के चेक दो बार बैंक में बाउंस हो गए। पीड़ित ने जब इसकी शिकायत की तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के गांव लालनेर निवासी लाला उर्फ केशव ने बताया कि गांव में उनकी करीब ढाई बीघे की जमीन थी। 2 अप्रैल को उन्होंने 5.94 लाख रुपये में जमीन गांव के ही एक व्यक्ति हाल निवासी दिल्ली को बेच दी। आरोप है कि जमीन की एवज में उसने 65 हजार रुपये नगद और 4.38 लाख रुपये का चेक दिया। पीड़ित ने बताया कि जमीन के बैनामे के बाद जब उसने बैंक में चेक डाला तो वह बाउंस हो गया। केशव ने जब इसकी शिकायत की तो आरोपी ने दुबारा चेक दे दिया। लेकिन वह भी बाउंस हो गया। पीड़ित ने जब अपनी जमीन के रुपये मांगे तो आरोपी ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed