फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   महिला के फोन पर भेजे आपतिजनक फोटो-मैसेज

महिला के फोन पर भेजे आपतिजनक फोटो-मैसेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
महिला के फोन पर भेजे आपतिजनक फोटो-मैसेज
महिला के फोन पर भेजे आपत्तिजनक फोटो-मैसेज
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के फोन पर उसी गांव के एक युवक ने आपत्तिजनक मैसेज और फोटो भेजे। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के पति को धमकी भी दी। पीड़िता के पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि कुछ दिनों पूर्व गांव निवासी युवक कृष्ण कुमार शर्मा ने उसकी पत्नी का मोबाइल नंबर कहीं से हासिल कर लिया। उसके बाद आरोपी युवक पत्नी के सोशल नेटवर्किंग अकाउंट पर आपत्तिजनक फोटो व मैसेज करने शुरू कर दिए थे। इस बाबत बीते 21 फरवरी को पीड़िता को जानकारी हुई तो उसने आरोपी की जानकारी कर उसके घर जाकर शिकायत की। इस दौरान आरोपी ने पीड़ित को शिकायत करने पर धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक कृष्ण कुमार शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी फरार है, उसकी तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed