फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मामा के साथ जा रही भांजी को रोडवेज ने कुचला, मौत

मामा के साथ जा रही भांजी को रोडवेज ने कुचला, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
मामा के साथ जा रही भांजी को रोडवेज ने कुचला, मौत
मामा के साथ जा रही भांजी को रोडवेज ने कुचला, मौत
विज्ञापन


सिकंदराबाद। बाइक से मामा के साथ जा रही भांजी को रोडवेज बस ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल भांजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ें मामा, मृतका की दो बहने घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी चालक बस लेकर मौके से भाग गया।

जानकारी के अनुसार ज्योति (12) व उसकी दो बहने आरती (6) पिंकी (4) थाना पहासू क्षेत्र के गांव खेड़ाबड़ा में अपने मामा के घर आई हुई थी। शनिवार को मामा रामकुमार पुत्र महेशचंद तीनों बहनों को बाइक से उनके घर नोएडा पहुंचाने के लिए जा रहा था। शाम करीब 4.30 बजे जैसे ही वह सिकंदराबाद क्षेत्र में हाइवे पर ग्राम सुखलालपुर के पास पहुंचा तो बुलंदशहर की ओर से आ रही रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ज्योति हाइवे पर गिर गईं। वहीं, रामकुमार व ज्योति की दोनों बहने हाइवे के किनारे जा गिरीं। रोडवेज का पहिया ज्योति के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल अवनीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed