{"_id":"5bd36545bdec2269ba10c287","slug":"111540580677-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने दिव्यांग को कुचला, चालक की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार ने दिव्यांग को कुचला, चालक की धुनाई
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ने दिव्यांग को कुचला, चालक की धुनाई
खुर्जा। सड़क पार कर रहे दिव्यांग को कार ने कुचल दिया। लोगों ने कार चालक को दबोचकर उसकी धुनाई कर दी। वहीं, लोगों ने घायल दिव्यांग को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
शुक्रवार सुबह पहासू रोड निवासी दिव्यांग बब्लू एनएच प्लाजा के सामने रोड पार कर रहा था। इसी दौरान बुलंदशहर की तरफ से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दिव्यांग घायल हो गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, घटना के बाद एकत्रित हुए लोगों ने आरोपी कार चालक को दबोचकर धुनाई कर दी। मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह चालक को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। बाद में दिव्यांग का इलाज कराने के आश्वासन पर पुलिस ने आरोपी कार चालक को छोड़ दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। ब्यूरो