{"_id":"58b31b934f1c1bbd56830ff8","slug":"1-52-minute-video-was-uploaded-to-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद से अपलोड हुआ1ः52 मिनट का वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैदराबाद से अपलोड हुआ1ः52 मिनट का वीडियो
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हैदराबाद से अपलोड किए 1.52 मिनट के वीडियो ने पहासू में बवाल करा दिया। वीडियो वायरल करने वाला पठानटोला निवासी रिहान अली दरअसल हैदराबाद में परिवार के साथ दरी बेचने का काम करता है। इस सिलसिले में वह अक्सर परिजनों के साथ हैदराबाद आता और जाता रहता है।
हिंदू संगठनों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने पठानटोला निवासी रिहान अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम हैदराबाद रवाना हो गई है।
विज्ञापन
एक समुदाय के खिलाफ वायरल हुए नफरत भरे वीडियो में रिहान अली ने अपने आप को पहासू के मोहल्ला पठानटोला निवासी बताते हुए हिंदू समुदाय को भद्दी-गंदी गालियां देने के अलावा धर्म पर गलत कंमेट्स किए। यहां तक कि उसने देश के पीएम नरेंद्र मोदी पर भद्दे कंमेट्स भी किए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रेहान ने हैदराबाद में ही उसने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस की अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि रिहान अली का परिवार इस समय हैदराबाद में ही है। मामले में पुलिस की तरफ से रिहान पर 153 ए समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। एक टीम रिहान की तलाश में हैदराबाद गई हुई है।
आरोपी को पकड़ने के लिए हैदराबाद रवाना हुई पुलिस
वीडियो वायरल करने वाले रेहान अली को पकड़ने के लिए पुलिस हैदराबाद रवाना हो गई। हांलाकि पुलिस ने रेहान के परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी रेहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कहीं एआईएमआईएम का हाथ तो नहीं
वीडियो वायरल कर पहासू का माहौल बिगाड़ने के पीछे के बिगडे़ ऑल इंडिया मजलिस ए इतैहुदुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) का हाथ हो सकता है। हैदराबाद से वायरल वीडियो को देखकर प्रतीत होता है कि रिहान के अलावा कुछ और लोग भी हैं, जो उसे उकसा रहे हैं। पता चला है कि पिछले 10 सालों से रिहान के परिवार के सदस्य दरी के कारोबार के सिलसिले में अक्सर हैदराबाद आते-जाते रहते हैं। आशंका है कि इसी दौरान रिहान का एआईएमआईएम से ज़ड़ गया हो।