फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   cricketer Lakhan Rawat selected in Central Zone team

सेंट्रल जोन टीम में खेलेगा बुलंदशहर का लाल

Fri, 22 Apr 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Fri, 22 Apr 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
cricketer Lakhan Rawat selected in Central Zone team
lakhan rawat - फोटो : अमर उजाला

युवा क्रिकेटर लखन रावत अब सेंट्रल जोन की ओर से खेलते नजर आएंगे। लखन का चयन सेंट्रल जोन में हुआ। एक माह की ट्रेनिंग के बाद लखन पांचों जोन के बीच होने वाले टूर्नामेंट में अपना हुनर दिखाएंगे।  

विज्ञापन


नगर के आवास विकास निवासी लखन रावत पुत्र अर्जुन रावत प्रदेश स्तरीय क्रिकेटर हैं। लखन यूपी की अंडर 17 और अंडर 19 टीम में भी खेलकर अपना लोहा मनवा चुके हैं। लखन का चयन देश के सेंट्रल जोन की टीम में हुआ है।
विज्ञापन


23 अप्रैल से 22 मई तक लखन की ट्रेनिंग नागपुर क्रिकेट स्टेडियम में होगी। गौरतलब है कि देश में पांच जोन हैं। इसमें नॉर्थ जोन, साउथ जोन, ईस्ट जोन, वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन हैं। इन जोंस के बीच टूर्नामेंट कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दरवाजे खुलते हैं। लखन के सेंट्रल जोन में चयन पर उनके परिजनों, मित्रों और मोहल्ले के लोगों ने खुशी जताई। लखन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed