{"_id":"64f219a7c1662417aa03dd14","slug":"crash-of-bike-with-truck-kills-the-young-bike-driver-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-813-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खुर्जा। एनएच-91 पर शुक्रवार दोपहर पहावटी चेक पोस्ट के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। युवक के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
अरनिया थाना प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ जिले के जवां थाना क्षेत्र में स्थित गांव रठगाय निवासी तसव्वुर खान (35) पुत्र गफूर खान खुर्जा आया था। दोपहर को वह वापस अलीगढ़ जा रहा था। जब वह पहावटी चेक पोस्ट के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक समेत तसव्वुर रोड पर दूर जाकर गिरे। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। घायल तसव्वुर को मुनी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।