फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cousin beaten to death over a dispute of Rs 200

Bulandshahar News: 200 रुपये के विवाद में चचेरे भाई की पीटकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Cousin beaten to death over a dispute of Rs 200
डिबाई से  गांव सूरजपुर मखैना के  गांव सूरजपुर मखैना निवासी मृतक राज का फाइल फोटो।
डिबाई। सूरजपुर मखैना गांव में महज 200 रुपये के लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति ने चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया गया कि जुए की फड़ पर शराब पीने के दौरान विवाद शुरू हुआ। मारपीट में गुम चोट लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चचेरा भाई भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


डिबाई क्षेत्र के अनूपशहर मार्ग पर स्थित गांव सूरजपुर मखैना निवासी बबलू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार रात वह करीब 8:00 बजे खाना खाकर घर से निकला था। छोटी बहन मनीषा ने बताया कि वह चचेरे भाई सुनील सिंह के मकान पर गया था। ग्रामीणों के अनुसार सुनील के मकान में जुए की फड़ चल रही थी। कुछ लोग जुआ खेल रहे थे और शराब पी रहे थे। बबलू जुए में 200 रुपये हार गया था लेकिन वह दे नहीं सका।
विज्ञापन

करीब साढ़े दस बजे इसी बात को लेकर गाली गलौज शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोपी ने बबलू को बुरी तरह पीटा, जिससे गुम चोट लगने के कारण वह जमीन पर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मारपीट की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक आरोपी सुनील भाग चुका था। ग्रामीणों ने रात करीब 12:00 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबलू की मां शारदा देवी और पत्नी दुर्गेश का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में बबलू के ढाई वर्ष और तीन माह के दो छोटे बेटे हैं। आरोपी सुनील गाजियाबाद में पेंटर का काम करता है और दो दिन पहले ही गांव आया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।






मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गहनता से मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed