फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   couple's daughter was born in the hospital fled

बेटी पैदा हुई तो अस्पताल में छोड़कर भागा दंपति

Fri, 22 Apr 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 22 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
couple's daughter was born in the hospital fled
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

सरकारों के तमाम जागरूकता अभियानों के बावजूद अभी बेटा-बेटी के बीच का फासला कम नहीं हो पा रहा है। बेटी को बोझ समझने वालों की समाज में अभी भी कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन


बेटी होने पर उसके मां-बाप उसे अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल ने उसके परिवार से संपर्क किया तो उन्होंने भी नवजात को अपनाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

जहांगीराबाद के खाकरोबान निवासी सुमन पत्नी मनोज कुमार के गत 20 मार्च को नगर के भूड़ स्थित सेवा नर्सिंग होम में एक बेटी पैदा हुई।

बेटी प्रीमैच्योर पैदा होने के कारण उसे नर्सिंग होम से डीएम रोड स्थित होली चाइल्ड हेल्थ केयर को रेफर कर दिया गया। मां-बाप ने उसे अस्पताल की नर्सरी में भर्ती कर दिया। इसके बाद दंपति अस्पताल में दो दिन तक रुके और तीसरे दिन बिना किसी को बताए वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल संचालक ने कुछ दिन तक मां-बाप के लौटने का इंतजार किया, लेकिन जब वह 1 अप्रैल तक नहीं आए तो अस्पताल में दर्ज कराए गए पते पर संपर्क किया। बाद में अस्पताल कर्मी उस पते पर पहुंचे और पूरी कहानी बताई।


अस्पताल संचालक ने बताया कि वहां मिले एक व्यक्ति ने खुद को मनोज का पिता बताया। बच्ची के दादा ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया और मनोज को भी बेदखल किए जाने का दावा किया। इसके बाद अस्पताल संचालक ने नवजात को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed